अमरोहा: रजबपुर में नेशनल हाईवे 9 पर ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की हालत गंभीर
Amroha, Amroha | Oct 28, 2024 आज सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे जोया की तरफ से गजरौला जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार सोमवीर निवासी संभल गंभीर रूप से घायल हो गया आसपास के लोगों ने घायल को जोया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां से उसकी हालत नाजुक होते देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है ।