अमरोहा: डिडौली के नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से दूसरा ट्रक पलटा, तीन लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती
Amroha, Amroha | Oct 28, 2024 आज सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे अमरोहा जनपद की डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर मुरादाबाद की तरफ से दिल्ली जा रहे ट्रक का अचानक टायर फट गया जिसके बाद ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। और हाईवे पर ही ट्रक पलट गया इस घटना में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया हैं ।