गांव रविदासपुरा के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को भीषण टक्कर मार दी जिसके चलते गांव तुसारी निवासी रामोतार पुत्र शिब्बन की मौके पर मौत हो गई जबकि हसनपुर हरियाणा निवासी महेंद्र पुत्र काशी को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।