गोइलकेरा: बंदगांव के प्राथमिक विद्यालय कुंदरुगुटु में शिक्षिका के सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई
कुंदरुगुटु स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार शाम चार बजे विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय से सेवानिवृत होने पर विद्यालय की शिक्षिका शशिकिरण बोदरा को विदाई दी गई। इस मौके पर सेवानिवृत शिक्षिका शशिकिरण बोदरा ने विद्यालय में बिताए गए पलों को साझा किया।