बांधवगढ़: उमरिया दौरे पर कमिश्नर सुरभी गुप्ता सख्त, जिला अस्पताल और मणिबाग शिव मंदिर के पुनरुद्धार कार्य का किया निरीक्षण
शहडोल संभाग की कमिश्नर श्रीमती सुरभी गुप्ता ने आज उमरिया जिले का दौरा कर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने जिला चिकित्सालय उमरिया पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों और लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदार कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।