नवाबगंज: देवा में स्कूल वाहन बिजली पोल से टकराया, छेरिया गांव में हादसे से विद्युत आपूर्ति प्रभावित
बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में एक स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। यह घटना बिशुनपुर कोटवा रोड पर स्थित श्री राम हर्ष मॉर्डन पब्लिक स्कूल के पास हुई। हादसे के वक्त वाहन में पांच स्कूली बच्चे सवार थे, जो बाल-बाल बच गए।टक्कर इतनी भीषण थी कि विद्युत पोल पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी।