सहाड़ा: महेन्द्रगढ़ में हैप्पी क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 104 रक्तवीरों ने किया रक्तदान
गुरला क्षेत्र के ग्राम पंचायत महेंद्रगढ़ में हैप्पी क्लब महेन्द्रगढ़ की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर कन्या पाठशाला परिसर महेन्द्रगढ़ में हुआ,शिविर में 104 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन नायब तहसीलदार सहाड़ा गंगापुर प्रेमराज ने किया। बताया की सेवाकार्यों को प्रोत्साहन देने के साथ आज युवा पीढ़ी ने रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाया|