फुलवारी: भुसौला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति हुआ जख्मी
Phulwari, Patna | Jun 17, 2024 फुलवारी के भूसौला के पास अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार देने से एक साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे राजगीरों के मदद से इलाज के लिए फुलवारी एम्स में भेजा गया है। बताया जाता है कि जख्मी व्यक्ति जानीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राकेश कुमार है।