सुसनेर: श्मशान रोड़: जमीन विवाद में धारदार हथियारों के साथ घर पर हुआ पथराव, CCTV आया सामने, केस दर्ज
पालिका बाजार क्षेत्र के श्मशान रोड पर जमीन के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने फरियादी के घर के बाहर जाकर धारदार हथियारों से हमला किया और पत्थरबाजी की। कल बुधवार की शाम को हुई इस खौफनाक वारदात का CCTV फुटेज आज गुरुवार को सामने आया है, गुरुवार सुबह 11 बजे थाने के हेड मोहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया कि फरियादी आशिक की शिकायत पर 9 लोगो पर केस दर्ज किया है।