जिला विधिकक्षसेवा प्राधिकार औरंगाबाद के तत्वावधान में शनिवार को 10:00 बजे से अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।उद्घाटन अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायाधीश दंडाधिकारी आशीष कुमार एवं अन्य ने किया। बताया गया कि दाउदनगर में बनाए गए दो बेंचो में कुल 244 वादों का निष्पादन हुआ है।