औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में पीछे से टक्कर, हेल्पर की मौत, चालक गंभीर, वाहन चेक करते समय हुआ हादसा
सदर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर साइड में डंपर खड़ा करके पहिया की हवा चेक करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में डंपर चालक व हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टर ने हेल्पर को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक को गंभीर ह