आगरा: आगरा पुलिस ने खटखट गैंग का खुलासा किया, जो महंगे और लग्जरी मोबाइल फोन चोरी करते थे, बरामद हुए 9 लाख रुपए के मोबाइल
Agra, Agra | Nov 16, 2024 आगरा थाना कमला नगर पुलिस ने खटखट गैंग का खुलासा कर दिया है, जो महंगे और लग्जरी मोबाइल फोन चोरी करते थे। इस गैंग के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, शातिर हाइवे पर चलते वाहनों को खटखटाकर रोकते थे। एक साथी ड्राइवर से बात करता था, तो दूसरा साथी चुपचाप से मोबाईल फोन चोरी कर लेता था।पु लिस ने चोरी के 11 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कीमत 9 लाख रुपये है।