बिहार: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत 9 मामलों की सुनवाई की
Bihar, Nalanda | Apr 24, 2025 लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार के रूप में जिलाधिकारी के द्वारा गुरुवार की दोपहर 2 बजे समाहरणालय में 9 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें से कुछ मामलों का निवारण सुनवाई से पूर्व ही संबंधित लोक प्राधिकार द्वारा किया गया तथा कुछ मामलों में निवारण हेतु संबंधित लोक प्राधिकार के पदाधिकारियों को आवश्यक आदेश दिए गये।