बिहार: हाविवपुरा मोहल्ले में नल हटाने को लेकर गोतिया में विवाद, मारपीट में एक युवक घायल
Bihar, Nalanda | Apr 24, 2025 सोहसराय थाना क्षेत्र के हाविवपुरा मोहल्ला में नल का पानी बंद कराने को लेकर गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे मारपीट हुआ जिससे एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक मुन्नी यादव का पुत्र विनय यादव है। घायल युवक की माँ ने बताया की घर के दरबाजा के पास नल जल योजना का नल लगा हुआ है उसी को हटाने को लेकर गोतिया के बीच विवाद हुआ और मारपीट हुआ जिससे विनय यादव घायल हो गया