अंबिकापुर: अंबिकापुर में बढ़ते अपराधों पर टी.एस. सिंहदेव का बड़ा बयान, चाकूबाजी और चेन स्नैचिंग पर जताई चिंता
छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अंबिकापुर में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर गंभीर चिंता जताई है। शहर में हो रही चाकूबाजी और चेन स्नैचिंग की घटनाओं को उन्होंने आने वाले समय के लिए बेहद चिंताजनक बताया।