संगरिया: पतंजलि योग समिति ने राम नवमी पर किया हवन और पूजन
पतंजलि योग समिति व महिला पतंजलि योग समिति के योग साधकों द्वारा श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर में योगर्षि स्वामी रामदेव का 31वां सन्यास दीक्षा दिवस और श्री रामनवमी शुक्रवार दोपहर 12 बजे बड़े ही हर्षोल्लास से बनाई गई। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी पूरन सिंह ने वैदिक हवन अग्निहोत्र कराया। तहसील प्रभारी सुनीता मंडा ने शब्दों का उच्चारण किया ।