कोयले में वर्चस्व को लेकर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस।धनबाद के गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग में वर्चस्व को लेकर फायरिंग की। पुलिस ने घटनास्थल से जिंदा गोली और खोखा बरामद किया है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।