हुज़ूर: भोपाल रेप मामले में फरार छठा आरोपी अबरार इटारसी से गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Jun 23, 2025 भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग मामले में फरार छठे आरोपी अबरार को पुलिस ने इटारसी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अबरार को 20 जून को इटारसी के पास एक होटल से पकड़ा गया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। आवश्यकता अनुसार आगे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।