सिरोही: सिरोही के कोतवाली थाना क्षेत्र में सुभाष पार्क के समीप कार ने विद्युत पोल को मारी टक्कर, हादसे में 4 लोग हुए घायल
Sirohi, Sirohi | Oct 20, 2024 सिरोही के कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष पार्क के समीप शनिवार शाम को तेज़ रफ्तार आ रही कार विद्युत पोल से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 4 लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची ओर मामले की जानकारी लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।