दनियावां: काजी बीघा गांव के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, छात्र घायल
Daniawan, Patna | Apr 17, 2026 काजी बीघा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक साइकिल सवार छात्रा को टक्कर मार दिया है। जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गई है। छात्रा जीवन चक गांव निवासी राजू कुमार की पुत्री सुकन्या कुमारी है। ग्रामीणों ने अबैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ कर ड्राइवर को भी बंधक बना लिया है। घायल छात्र को दनियावां पीएचसी में भर्ती कराया है।जहां से पटना रेफर कर दिया गया है।