चकिया: भीषमपुर तालाब में हजारों मछलियों की मौत से हड़कंप, जहरीले पदार्थ डालने की आशंका
चकिया तहसील के भीषमपुर गांव स्थित बड़े तालाब में हजारों मछलियां मृत मिलने से हड़कंप मच गया। वही मरी हुई मछलियों से दुर्गन्ध फ़ैल गया। वही आज शुक्रवार शाम 04 बजे को पीड़ित राजू साहनी ने बताया कि घटना में करीब 4 लाख रुपये की मछलियों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने तालाब में जहरीला पदार्थ डाले जाने की आशंका जताते हुए प्रशासन से जांच और मुआवजे की मांग की है।