प्रखंड के एन डी रूंगटा उच्च विद्यालय स्टेडियम के समीप बीती रात श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। निर्धारित मुहूर्त में विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे एवं युवा उपस्थित रहे।