दुधि: सलैयाडीह गांव में ट्रक की टक्कर से दिव्यांग व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडिह गांव में कोन मोड़ चौराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रविवार की सुबह लगभग साढ़े 9 बजे दुद्धी की ओर से आ रहे कोयला लदे ट्रक ने दिव्यांग मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्राइसाइकिल पर सवार दिव्यांग 40 वर्षीय दशरथ राम की मौत हो गई। मृतक दोनों पैरों से दिव्यांग बताए जा रहे है।