सोनपुर: खटाल में लगी भीषण आग, तीन मवेशियों की मौत; लाखों की संपत्ति राख
Sonepur, Saran | Jun 8, 2026 सोनपुर थाना क्षेत्र के रहीमपुर गांव में सोमवार दोपहर दो बजे एक खटाल में अचानक आग लगने से तीन मवेशियों की जलकर मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि खटाल में रखा अनाज, भूसा और चोकर भी जलकर राख हो गया। यह घटना बल्ली राय के खटाल में हुई, जहां ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन