मैहर: झंडा टोला में लगा 200 KV का नया ट्रांसफॉर्मर, बिजली समस्या से मिलेगी राहत
मैहर। मैहर विधानसभा क्षेत्र के झंडा टोला में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी के प्रयासों से यहां 200 KVA क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है। बताया गया कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग लोवोल्टेज की समस्या से परेशान थे, विधायक जी की पहल पर हुआ समाधान।