कटनी नगर: मिशन चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने जब्त किए ₹5 लाख
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कटनी कोतवाली पुलिस ने मिशन चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान एक बोलेरो से चेकिंग के दौरान ₹5 लाख पुलिस ने जब्त किए। इसके साथ ही जब्त की गई राशि के दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश कटनी कोतवाली पुलिस द्वारा दिए गए। दस्तावेज नहीं उपलब्ध कराने पर अन्य कार्रवाई कटनी पुलिस द्वारा की जाएगी।