कटनी नगर: कैमोर के तीन लोगों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कैमोर थाना क्षेत्र के रहने वाले हरिशंकर पांडे उनकी पुत्री और पत्नी की लौकी की सब्जी और रोटी खाने से तबीयत बिगड़ गई। जब उन्हें होश नहीं आया तो उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में उपचार किया जा रहा है। फिलहाल तबीयत बिगड़ने का कारण स्पष्ट नहीं है।