मुरैना नगर निगम के वार्ड 25 उत्तमपुरा में चार माह से जलसंकट से जूझ रहे लोगों का सब्र आज शनिवार को टूट गया। महिलाओं ने पार्षद अशोक टैगोर उर्फ बूटा के साथ निगम गेट पर एक घंटे धरना दिया। अधिकारियों के पहुंचने पर भी काम शुरू न होने तक प्रदर्शन जारी रहा। अंततः निगम ने बोर में पाइप डालकर मोटर लगवाई, तब शाम को पानी आया और धरना समाप्त हुआ। लोगों में राहत दिखी।