बरेली में गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच डीएम अविनाश सिंह ने एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर स्टॉक की जांच की। अधिकारियों की टीमें लगातार चेकिंग कर रही हैं। हर जगह पर्याप्त स्टॉक मिला। डीएम ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दें, कालाबाजारी या अवैध स्टॉक मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।