मथुरा: वृंदावन में 12-13 मई को राष्ट्रीय अधिवेशन से तय होगी देश के व्यापार की दिशा, नागालैंड के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
देश की प्रमुख व्यापारी संस्था भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 12 और 13 मई को वृंदावन के ज्वालाधाम श्री कृष्ण आश्रम में आयोजित होगा।अधिवेशन में देशभर के राज्यों से व्यापारी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।कार्यक्रम में 12 मई को नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघवी शिरकत करेंगे।