सकरा: साहदुल्लापुर पिपरी व बाजिदपुर अशोक गांव में 24 अग्निपीड़ितों को ₹20-20 हजार का मुआवजा वितरित
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर पंचायत के सिमरा, चंदनपट्टी के साहदुल्लापुर पिपरी व बाजिदपुर अशोक में 24 अग्निपीड़ितों के बीच गुरुवार शाम 4 बजे तक मुआवजा राशि वितरण किया गया। विधायक आदित्य कुमार व सीओ संजीव कुमार ठाकुर ने 20-20 हजार का चेक अग्नि पीड़ितों के बीच वितरण किया।