कायमगंज: भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव के लिए रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन स्वराज जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा ने पदाधिकारियो के साथ शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15041,15040 ट्रेन के ठहराव के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मंडल रेलवे प्रबंधक के लिए ज्ञापन सौंपा है।बताया कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव क्षेत्र की एक बड़ी आबादी का प्रमुख साधन है।