मऊरानीपुर: मौसी के घर से लौट रहे मां-बेटे मधुरम पैलेस के पास बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल
मऊरानीपुर क्षेत्र में मधुरम पैलेस के पास बाइक का पहिया अचानक गुम्मा पर चढ़ जाने से पीछे बैठी महिला अपने बच्चे सहित सड़क पर गिर गई। हादसे में मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घायल महिला अपने पति के साथ मौसी के घर से लौटकर राठ थाना क्षेत्र के ग्राम केती जा रही थी।