बनखेड़ी: ग्राम उमरधा में 37 वर्षीय व्यक्ति के साथ 4 आरोपियों ने विवाद करते हुए की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
बनखेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम उमरधा में 37 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी राजकुमार पिता बराती लाल अहिरवार उम्र 37 वर्ष में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी कमल अहिरवार, रवि अहिरवार, आकाश अहिरवार और करण अहिरवार ने उसके साथ विवाद करते हुए गाली गलौज की वह मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है