कोटा ग्रामीण पुलिस ने 'ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग' के तहत रामगंजमंडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदीप उर्फ कटिया (23), रूपचंद (26) और राज (23) को गिरफ्तार किया है। डीएसटी और रामगंजमंडी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रदीप उर्फ कटिया के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस, जबकि रूपचंद और राज के पास से दो अलग-अलग बटनदार चाकू बरामद किए गए। तीनों आरोपी रामगंजमंडी निवासी हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अवैध हथियारों के स्रोत व किसी संभावित वारदात की साजिश को लेकर गहन पूछताछ जारी है।
Ladpura, Kota | Aug 2, 2026