कुडू: कुडू डायट चिरी में पलाश बहुभाषी शिक्षा का चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न, 50 विद्यालयों के शिक्षक हुए प्रशिक्षित।
झारखंड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, झारखंड सरकार के निर्देशन में संचालित पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के तहत कुडू डायट, चिरी में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय गैर-आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण का गुरुवार शाम करीब 4 बजे सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रशिक्षण 6 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गाय।