गिरिडीह: आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष पहुंचे समाहरणालय, डीसी एसपी कार्यालय में आवेदन देकर की कई पुलिस अधिकारियों की शिकायत
आजसू पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सुमित गौरव उर्फ कंपू यादव शनिवार को 1 बजे समाहरणालय पहुंचे और डीसी एसपी कार्यालय में आवेदन देकर कई पुलिस अधिकारियों की शिकायत की। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।