विदिशा नगर: पुलिस लाइन में पुलिस परिवार के लिए पोषण आहार, नशामुक्ति और रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन,SP-ASP पहुंचे...
पुलिस लाइन में बुधवार दोपहर 1 बजे पुलिस परिवार के लिए एक जन जागरूकता शिविर, नशा मुक्ति के अलावा तनाव मुक्त रहने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों के साथ-साथ नवरक्षक भी शामिल हुए एसपी रोहित काशवानी, एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे भी कार्यक्रम में पहुंचे। आरक्षकों को तनाव मुक्त होने के उपाय बताए गए। साथ ही नशा से दूर रहने की सलाह दी गई