सावर: बाड़ी माताजी मंदिर परिसर में पाराशर ब्राह्मण समाज का दो दिवसीय सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ
Sawar, Ajmer | May 2, 2026 सामूहिक विवाह सम्मेलनों की कड़ी में विजयनगर के बाड़ी माताजी मंदिर परिसर में पाराशर समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन शनिवार को दोपहर 2 बजे सम्पन्न हो गया।समाज के आर्थिक सहयोग से होने वाले इस आयोजन में 17 नवयुगल वैदिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधें।धूमधाम से निकासी व शोभायात्रा निकाली।