दनियावां: दनियावां पुलिस ने फरीदपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में मृत अज्ञात युवक का शव बरामद किया
फरीदपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात युवक की मौत हो गया है। गुरुवार की रात्रि दनियावां थाना गश्ती पुलिस ने बरामद कर लिया है। देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि कोई बड़ी गाड़ी युवक को रौदते हुए पार कर गया है।शव पूरी तरह से सड़क पर चपटा हुआ था। दनियावां पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1:00 बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पहचान कि कोशिश कि जा रही है।