अमरोहा: अमरोहा देहात में रामहट अड्डे के पास दो बाईकों की टक्कर, महिला और बच्चा हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती
Amroha, Amroha | Apr 25, 2024 आपको बता दें कि अमरोहा देहात थाना इलाके के रामहट अड्डे पर गुरुवार शाम को दो बाईकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हादसा होता देख भीड़ मौके पर पहुंची और बाइक सवार लोगों को उठाया। सूचना मिलते ही 112 डायल भी मौके पर आ गई। जहां एक महिला और एक बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।