अमरोहा: अमरोहा में मतदान कल, सरकारी, प्राइवेट कार्यालयों में रहेगा अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
Amroha, Amroha | Apr 25, 2024 आपको बता दें कि कल यानी 26 अप्रैल को अमरोहा में मतदान हैं। मतदान को लेकर अमरोहा के डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कल मतदान के दिन सभी सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए है। साथ ही कहा है कि इसके साथ साथ जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। सभी मतदाता अपने मत का प्रयोग करें और देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपने योगदान दें।