अमरोहा: अमरोहा में 910 मतदान केंद्रों के 1486 बूथों पर शुक्रवार को होगा मतदान, सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम
Amroha, Amroha | Apr 25, 2024 अमरोहा में शुक्रवार को मतदान होना है। जिले में 910 मतदान केंद्रों के 1486 बूथों पर जिले के 1363488 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले को 11 जोन एवं 110 सेक्टर में बांटा गया है। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी।