कवर्धा: सांसद बनने के बाद पहली बार कवर्धा आगमन पर सांसद संतोष पांडे का भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत,रैली का हुआ आयोजन
राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडेय का चुनाव जीतकर सांसद बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिला कवर्धा पहुंचे।इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सांसद संतोष पांडेय के पहली आगमन पर धुमाल,डीजे की धुन के साथ जोरदार आतिशबाजी और फुल माला ले साथ भव्य स्वागत किया।इस दौरान आभार रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत ठाकुर देव से होकर भाजपा कार्यालय में समापन हुआ।