कवर्धा: ग्राम दारगवा में मनरेगा कार्य में बड़ी लापरवाही आई सामने,नाबालिग बच्चों से मनरेगा कार्य कराने का वीडियो हो रहा वायरल
मामला कबीरधाम जिले के ग्राम दारगवा का है।जहा मनरेगा कार्य में बड़ी लापरवाही देखने को मिला।दरअसल गांव में तालाब गहरीकरण का कार्य शासन की महत्वपूर्ण योजना मनरेगा के तहत चल रहा है।जिसमे नाबालिग बच्चों से काम करवाने का वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमे नाबालिग बच्चे काम करते नजर आ रहे है।अधिकारियो के मॉनिटरिंग पर सवाल खड़ा हो रहा है।