डीग: डीग में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर परिषद की टीम ने तीन प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
Deeg, Bharatpur | Apr 10, 2026 नगर परिषद द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए शुक्रवार शाम शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमार कार्रवाई की गई। आयुक्त कुलदीप सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग प्रतिष्ठानों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन थैलियां बरामद की गईं। इस अचानक हुई कार्रवाई से शहर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।