बुधवार को चौतरफा जाम लग गया, जिस में सैकड़ों वाहन फंस गए। चौपला और इंदिरा चौक पर बार-बार जाम की स्थिति बनी रही। एसपी के निर्देश पर यातायात पुलिस तैनात की गई थी, लेकिन फिर भी जाम की समस्या बनी रही। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में चौपला पर रोजाना दिन में कई बार जाम लगता है।