टांटोटी: सापला में गोपाल मंदिर निर्माण के लिए जैतपुरा में शिला पूजन यात्रा निकली, ध्रुवदास महाराज का ग्रामीणों ने किया स्वागत
Tantoli, Ajmer | Jun 19, 2026 सापला में गोपाल मंदिर निर्माण के उपलक्ष में काचरिया से लाई जा रही पूजित शिला यात्रा का जैतपुरा ग्राम में शुक्रवार दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने धूमधाम से स्वागत किया।मंदिर निर्माण के लिए काचरिया स्थित दामोदर महाराज के यहां से पत्थर का पूजन कर शिला लाई गई है।यह यात्रा काचरिया से जैतपुरा,केरोट,कादोलाई होते हुए सूंपा,जालिया गांव से होते हुए सापला पहुंच रही है।