चुनार: तेज आंधी से निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत, पति घायल: बहरामगंज कोलहुआ का मामला
चुनार कोतवाली क्षेत्र के बहरामगंज कोलहुआ में तेज आंधी से निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतक महिला राधा देवी 60 वर्ष पत्नी नंदलाल की मौत की खबर से घर में कोहराम बज गया। घटना में वृद्ध महिला के पति नंदलाल भी घायल हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।