बहराइच: हठीले के पास डेमो ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच जिले में छावनी चौराहा निवासी ओम प्रकाश अग्रवाल की हठीले के पास डेमो ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि ओम प्रकाश घंटाघर के पास रेडीमेड कपड़े की दुकान चलाते थे। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया गया है। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।